एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। धुरंधर का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। धुरंधर के दूसरे पार्ट को आए अभी दो महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी भी लोग इसके दिवाने हैं। दोनों पार्ट ने अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आज लोग इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। हर कोई ये जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि धुरंधर का तीसरा पार्ट आएगा या नहीं।
हाल ही में एक ऐसा इंटरव्यू आया जिसके बाद से ही धुरंधर के तीसरे पार्ट की कन्फर्मेशन तेज हो गई है। जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बातों ही बातों में ऑडियंस को इशारा दिया कि धुरंधर का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
2026 के अंत तक दर्शकों को अंत तक कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई खास खुलकर कोई बात नहीं की लेकिन उनके एक इशारे के बाद से ही लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि धुरंधर का तीसरा पार्ट जल्द आ सकता है।
कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं होगा शायद वो BTS डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ दर्शकों का मानना है कि शायद वो धुरंधर से जुड़ी कोई डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे, जिसे वो बड़े पर्दे पर रिलीज़ करेंगे। हालांकि आने वाली ये डॉक्यूमेंट्री भी किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse