एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर में ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी अब तक अपने जीवन काल में 80वीं बार रक्तदान कर चुके हैं और आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रसिद्ध हैं तथा नये-नये युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। राजेश मार्डी कोल्हान प्रमंडल के पहले आदिवासी युवा हैं जिन्होंने अब तक सबसे अधिक बार रक्तदान किया हैं।
वर्ष 2019 में पहली बार पोटका प्रखंड के रासुनचोपा निवासी मंगल सोरेन की एकमात्र थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची आरोही सोरेन को गोद लिया था और उन्हें हर माह ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। राजेश मार्डी का यह प्रयास अब भी जारी है और अब तक इन्होंने कुल दस थैलेसीमिया पीड़ित आदिवासी बच्चों को गोद लिया है और इनके प्रयास से इन बच्चों को हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर से नि: शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता है।
इनके इस साहसिक फैसले से कई संगठनों के द्वारा राजेश मार्डी को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इसपर राजेश मार्डी ने कहा कि उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस होता है कि उनके प्रयास से कई बच्चों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse