धनबाद : लोयाबाद में कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने से बढ़ा प्रदूषण

 

पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर लोयाबाद में कचरा डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि लोयाबाद क्षेत्र में रेंमकी कंपनी द्वारा कथित रूप से अवैध ढंग से नगर निगम का कचरा डंपिंग किये जाने और प्लास्टिक जलाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।

लोयाबाद वार्ड संख्या 8 के एकड़ा-बासुदेवपुर कोलियरी स्थित जंगलों में पूरे धनबाद जिले का कचरा गिराये जाने से भरी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है और नगर निगम के ठेकेदार द्वारा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग निष्पादित करने के बजाय एक साथ जंगल क्षेत्र में फेंका जा रहा है। 

इतना ही नहीं, कचरे में मौजूद प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों में खुलेआम आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं और दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण लोयाबाद की आम जनता प्रदूषण की चपेट में आ रही है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है ओर कचरे के उचित रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई जा रही है।

ठेकेदार द्वारा उपयोगी सामानों को अलग कर बेच भी दिया जाता है और बाकी बचे कचरे व प्लास्टिक को जला दिया जाता है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में रहने वाले जीव-जंतु और पक्षियों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

लगातार कचरा डंपिंग के कारण हजारों हरे पेड़ कचरे से ढंकते जा रहे हैं, जिससे पूरे लोयाबाद क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है।  लोगों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी धनबाद मेयर संजीव सिंह को दी जा चुकी है, और मैने कितना शिकायत भी किया लेकिन इसके बावजूद कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने का काम जारी है। 

यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी, तो आंदोलन कर अवैध कचरा डंपिंग को बंद कराया जायेगा। इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse