बसंत मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य अभिनंदन

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार मित्तल के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके  ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव मनोज चौधरी ने बसंत कुमार मित्तल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मोतियों की मालापहनाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बसंत मित्तल की सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मित्तल जी का यह चयन न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

अपने संबोधन में बसंत कुमार मित्तल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जीत है। उन्होंने समाज के उत्थान, एकता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धनबाद के कृष्णा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं राकेश हेलिवाल, को पुजारी अरविंद पांडे ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर-ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse