टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार सोशल ने मीडिया हेमंत सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद जिला प्रशासन, विधायक रागिनी सिंह को लिखा कि धनबाद बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर हाइवा के चपेट मे आने से सिंह नेचुरल आउटसोसिंग कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।
मृतक गोधर 4 नंबर का रहने वाला था। रत्नेश कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटी है जिससे कर्मी की मौत हो गई रत्नेश कुमार ने ये भी मांग कि है कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं नौकरी दिलाने में सहयोग करने की कृपा करें।
इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उन्हें शांति प्रदान करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse