सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ

 

  • सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ
  • 3 मई तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का उत्सव आड्रे हाउस में
  • प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक सभी लोगो के लिए प्रवेश नि:शुल्क
  • वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहा है कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ 1 मई, शुक्रवार को हुआ। प्रात: 11 स्वदेशी मेले का विधिवत पूजन व नारियल फोड़कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने शुभारंभ किया। मौके पर मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पुर्व सांसद अजय मारू आदि मौजूद थे।

मेले में 125 स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये हैं, जो पूर्णत: स्वदेशी को समर्पित है। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का वृहद अलौकिक, सुंदर कार्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के माध्यम से किया गया है, जो हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

मेले के प्रथम व दूसरे दिन हजारों  लोगों ने स्वदेशी मेला का भ्रमण किया। मेले में महिलाओं के द्वारा निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट मडुवा के लड्डू, रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई और उत्पाद मिल रहा है। इसके अलावा हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग, ऊन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर आदि भी विक्रय के लिए सही मूल्य पर रखी गयी है। 

स्वदेशी मेला में श्री अन्न आहार कुटीर जहां झारखंड के पारंपरिक वयन्जनो का भी जायका लिया जा सकता है। साथ ही पारंपरिक मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों की बिक्री हुई। मोटे अनाज से बने मड़वा समोसा, मड़वा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ लोगों ने मेला में चखा और उसका आनंद उठाते हुए खरीदारी की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुडी के कटॉउत सेटअप पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवायी।

आड्रे हाउस में ही लगायी गयी प्रदर्शनी
आॅपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगायी गयी। बच्चों ने आॅपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें राधा कृष्ण लीला, आसाम फॉग डांस, संबलपुरी डांस, गुजराती डांस समेत अन्य प्रकार की प्रस्तुति दी गयी।

संध्या 7 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदित्य साहू, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार, पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू ने सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। मौके पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन व स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने सकारात्मक विचारों के संग कहा हमारे बीच कई समाज, कई वर्ग, उनके बीच खूबियां संग पहचान हमारे देश की संस्कृति का मजबूत स्तंभ है। देश मे हम जिन चीजों का उत्पाद करते हैं। ऐसे उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।देश के इतिहास के पन्नो में महात्मा गांधी ने विदेशी संस्कृति को छोड़कर खादी को अपनाया। आज अलग अलग जगहों पर स्वदेशी को मजबूती के साथ देखा जा रहा है।

महानगर सहित छोटे शहरों में भी स्वदेशी को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस पर हमें ओर कार्य करने की आवश्यकता है। इस बीच उन्होंने कर्यक्रम में उपस्तिथ मुकुल नायक जी की भी चर्चा की मुख्यमंत्री ने महोत्सव के बेहतर प्रयास के लिए संजय सेठ को भी धन्यबाद दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के सफल आयोजन के लिए सांसद महोदय को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी आयोजको को बधाई दी।

उन्होंने कहा यह सिर्फ आयोजन ही नही स्वदेशी चेतना एवं जीवन का प्रतीक है। यहां की संस्कृति यहां के लोकनृत्य एक कला ही नही बल्कि हमारी धरोहर है। हमारे कारीगरों के हाथों में संस्कार सहित संवेदना निहित है। हमे स्थानीय उत्पादों एवम कारीगरों के ऊपर ध्यान देकर लोकल फॉर बोकल के कार्य को ओर मजबूत करना होगा। स्थानीय उत्पादों को सम्मान देना है जो आपकी कला हमारी संस्कृति की आत्मा है।

इसके पूर्व राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश ने भी संबोधन के माध्यम से आयोजन के लिए बधाई, शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर सहित सभी प्रबुद्धजनों सहित बाहर से आये कलाकारों सहित स्कुल के बच्चों को महोत्सव स्वदेशी मेला आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत बहुत साधुवाद दिया। 

अतिथियों ने स्वदेशी मेले के स्टॉल का भ्रमण किया। सायं 8 बजे से धरत्रि कला केंद्र के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। राजकोट से पधारे विश्वप्रसिद्ध 15 लोगों की टीम ने गरबा की नृत्य प्रस्तुति से मन मोह लिया। साथ ही उड़ीसा के डालखाई नृत्य, वंदे मातरम की प्रस्तुति, झूमर नृत्य, पद्म श्री मुकुंद नायक की उपस्थिति मे, साथ ही पाईका नृत्य, कत्थक नृत्य सहित झारखंडी लोकगीतों के नृत्य से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में लोगों ने आनंद उठाया। कुंज कला के साथी द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी गयी।

आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, अजय मारू, अजय मलकानी, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत, पूनम आनंद, रविंद्र कुमार, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, बलराम, कमलजीत सिंह, नीतू सिंह, संजीव साहू, विजय यादव, आनंद, नयन मयूर परमार, ललन श्रीवास्तव, रवि वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप रवि, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, गौरव मित्तल, राजू रजक, राजीव सहाय, अमित चौधरी, राहुल सिन्हा चंकी, एचडी सिंह, सतीश सिन्हा, शंकर पाठक, रतन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लगे हैं।

2 मई को प्रात: 9 से रात्रि 10 बजे तक आड्रे हाउस में स्वदेशी मेला में लोगों ने सांस्कृतिक आयोजन के संग श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। साथ ही यहां से बने उत्पादों सहित मोटे अनाज रागी, ज्वार, बाजरा, मड़वा से बनी चीजों की खरीदारी की। प्रात: 10 बजे से डीएवी हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कूल के बच्चों ने ओम नम: शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। लोगों ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

2 तारीख को सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक उभरते कलाकारों ने हजारों बच्चों की उपस्थिति एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने बॉम्बे से नाथ आराधना, सरायकेला, कलकत्ता, आसाम की टीम ने एसएनए, छउ नृत्य, पाइका, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रखी गयी।

सायं 6 बजे संगीत नाट्य एकेडमी की चेयर परशन प्रमुख संध्या पुरेचा कार्यक्रम में शामिल हुई। उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। इसी के साथ सांस्कृतिक मंच पर राकेश सिन्हा, पूर्व राज्य सभा सांसद, सुनील वर्णवाल सीओ आयुष्मान भारत सरकार, अमित कुमार प्रदेश मंत्री भाजपा का भी अभिनंदन किया।

3 मई को प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इसी के साथ कल संसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के समापन समारोह में देश के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse