झारखंड : नये प्रोफेशनल कॉलेज के सहारे युवाओं को जॉब ओरिएंटेड कोर्स कराने की तैयारी

 

झारखंड में सात नये प्रोफेशनल कॉलेज खोलेगी हेमंत सरकार, युवाओं को मिलेगा जॉब ओरिएंटेड कोर्स 

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार के अनुकूल शिक्षा देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलने का फैसला किया है। ये कालेज राज्य के सात जिलों में स्थापित किये जायेंगे और बहु-अनुशासनिक (मल्टी-डिसिप्लिन) संस्थान के रूप में काम करेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए 13 प्रखंडों का चयन किया है। जमीन उपलब्ध होने के आधार पर इन प्रखंडों में कालेज खोले जायेंगे। 

जिले और चयनित प्रखंड 

  • रांची: तमाड़, बुढ़मू और लापुंग 
  • खूंटी: अड़की 
  • लातेहार: बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु (किसी एक में) 
  • चतरा: प्रतापपुर या हंटरगंज (किसी एक में) 
  • देवघर: सारवां 
  • पलामू: पाटन 
  • धनबाद: बाघमारा और तोपचांची 

विभाग अब इन जिलों के डीसी को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा। इसके साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की कमी रही है, खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में। इन नये कालेजों के खुलने से स्थानीय युवाओं को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार रोजगार केंद्रित और प्रासंगिक कोर्स करने का मौका मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse