जन्म का मूल्य समझो, जीवन को धर्ममय बनाओ : शची इंद्राणी

 

टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को तीर्थंकर बालक के जन्म कल्याणक का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। प्रभु आदिनाथ का जन्मोत्सव पर प्रात: 7:14 बजे इंद्र का सिंहासन कंपायमान हुआ। मंगल ध्वनियों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

सौधर्म इंद्र एवं शची इंद्राणी राजा नाभिराय के दरबार पहुंचे शची इंद्राणी ने माता मरू देवी के गर्भ कक्ष से तीर्थंकर बालक को लिया जिसे सौधर्म इंद्र ने शची इंद्राणी से लेकर नगर भ्रमण करते हुए सुमेरु पर्वत पर स्थित पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया और नाम आदि कुमार रखा गया। प्रात: काल से ही पूजन और पाषाण से भगवान बनने की क्रिया होती रही ठीक 9 बजे मुनिश्री का प्रवचन हुआ, जिसमें उन्होंने जन्म कल्याणक के विषय में और क्रियाओं के बारे मे बताया जन्म केवल शरीर का नहीं, चेतना के जागरण का भी होता है। 

भगवान आदिनाथ का जन्म हमें भीतर के अज्ञान को मिटाकर सत्य, अहिंसा और संयम को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। जन्म कल्याणक की पवित्रता और आत्म मोक्ष के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान के जन्म कल्याणक का उत्सव हमें स्मरण कराता है कि हर जन्म केवल शरीर का नहीं, बल्कि चेतना के जागरण का अवसर है।

जन्म केवल उत्सव नहीं, उत्तरदायित्व है। जिसने अपने जन्म को साधना, संयम और सेवा से जोड़ लिया, वही जीवन का सच्चा सफल बनता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य बाहरी उपलब्धियों में उलझकर अंतर्मन के उत्थान को भूल जाता है। पंचकल्याणक हमें आत्मपरीक्षण और आत्म संयम की ओर प्रेरित करता है। 

मुनिश्री ने विशेष रूप से युवाओं से आवाह्न किया युवा शक्ति यदि धर्म की दिशा में जागे, तो समाज का भविष्य उज्ज्वल हो जायेगा। अपने भीतर के भगवान को पहचानो, वही जीवन का वास्तविक परिवर्तन है। जीवन में चार सत्य हैं -जिसने जन्म लिया है मृत्यु निश्चित है यह जीवन का एक सत्य है, ना कुछ लेकर आये हैं न हीं कुछ लेकर जाएंगे यह जीवन का दूसरा सत्य है, जो करेंगे वह भरेंगे यह जीवन का तीसरा सत्य है, मेरा केवल मैं हूं बाकी सब संयोग है यह जीवन का चौथा सत्य है। 

प्रवचन सभा में आदित्य साहू बीजेपी राज्य अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद, नागेन्द्र त्रिपाठी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह राज्य संगठन महामंत्री, बालमुकुंद सहाय राज्य उपाध्यक्ष, दीपक बंका राज्य कोषाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह राज्य प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, संजीव विजयवर्गीय पूर्व उपमहापौर, के साथ हजारीबाग, कुनकुरी, कोडरमा, पेटरवार, गोमिया, साड़म, के अलावा देश के कई राज्यों से श्रद्धालु रांची पधारे हैं। मंत्री जीतेंद्र छाबड़ा अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल ने सभी का स्वागत किया और मुनिश्री ने सभी को आशीर्वाद दिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse