श्री जैन श्वेतांबर संघ, रांची ने धूमधाम से मनायी महावीर जयंती

 

आज श्री जैन श्वेतांबर संघ, रांची के द्वारा भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। आज सुबह श्री श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा से सुबह 8:30 बजे भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली। जिसमें गायक अक्षय सेठिया, संजय कोठारी आदि के साथ भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग उत्साह पूर्वक झूम रहे थे। 

अहिंसा परमो धर्म: भगवान महावीर के जय जयकार, अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की जय, जैन धर्म की जय जयकार आदि नारों के साथ साथ भगवान महावीर के चरणों में त्रिशला मां के भाग्य जगे हैं... आदि भजनों पर लोग झूम रहे थे। शोभा यात्रा जैन मंदिर डोरंडा से निकलकर तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाइकोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा की पालकी का जगह जगह पर लोगों के द्वारा प्रभु का स्वागत किया गया।  

श्रीराम भरत मिलाप समिति के प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर एवं जल सेवा के माध्यम से किया गया, तेरापंथ युवक परिषद, श्रृंगार समिति तुलसी चौक के द्वारा शोभा यात्रा के लोगों के लिए शरबत, जूस, पानी की सेवा की व्यवस्था की गयी थी। 

तत्पश्चात मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झलकियां दिखायी गयी, भगवान महावीर के संदेशों आदि को बताया गया। महिलाओं और बच्चों के द्वारा नाट्य मंचन एवं नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर के जीवनी, मनमोहक गीत, भजन, नृत्य, नाट्य मंचन आदि पेश किये गये। 

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के महापौर रोशनी खलखो, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा आदि कार्यक्रम मे शामिल हुए। संपतलाल रामपुरिया, सुरेश बोथरा, बालवीर बोथरा, कमलेश संचेती, प्रकाश चंद नाहटा के द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में रांची के महापौर रोशनी खलखो ने भगवान महावीर के संदेशो को अपने दैनिक जीवन मे उतारने का के बारे में बताया। कहा कि जिस समाज ने पूरे विश्व को मार्ग दिखाया है। आज इसी मार्ग में चलने की आवश्यकता है हिंसा से कई राष्ट्र बर्बाद हो रहे हैं। उन्हें इस समाज से अहिंसा का ज्ञान लेना होगा अन्यथा पूरी पृथ्वी पर इसका असर पड़ेगा, समाज के द्वारा उन्हें आमंत्रित करने के  समाज के लोगों के लिए आभार जताया। 

पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि आज भी भगवान महावीर के बताये मार्ग पर चलने के लिए समाज को बहुत जरुरत हैं, इतने कम परिवारों का समाज रांची में होने के बावजूद यह समाज इतना संगठित है जो अन्य समाजों को प्रेरणा देती है और अपने संस्कृति के बहुत करीब है। भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा ने कहा कि जिस प्रकार आज का युग है पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी लोगों को सम्मिलित होना चाहिए प्रतिभा की कमी नहीं है खासकर बच्चियों को मार्शल आर्ट जैसी ट्रेनिंग अवश्य लेनी चाहिए।

एक वर्षों से एक दिन भोजन ग्रहण करते हैं और एक दिन उपवास में रहते हैं ऐसे सुरेश चंद्र बोथरा को मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन राखी रामपुरिया ने किया। पंकज वत्सल, घेवर चंद नाहटा, अजय जैन, बीआईटी के प्रोफेसर अरुणा जैन, प्रकाश चंद नाहटा आदि ने अहिंसा, अपरिग्रह, भगवान महावीर के संदेशों को अपने उदगार मे व्यक्त किये। 

दोपहर 2 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। संघ के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष बोथरा, सचिव विमल दस्सानी ने समाज के सभी लोगों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे खुशबू, शिवानी, ट्विंकल, दीपिका, अयांश, तेजस, सोरेंस, रियांश, भावी, जीविका, वीर, सृष्टि, स्वर्ण, दृष्टि, स्नीगदा, इलियाना, वंशिका, दशीर्का, कीर्ति, यशवी,लव्या,मिवान,कुशल,लक्ष्य,दिया, आयशा, रिद्धि, युवान, केशव,भूमि, इसप्रिहा, पूजा, प्रीति, सोनू, नेहा, साक्षी, उषा,पूनम, अंशुला, खुशबु,चिराग, भविष्य, निर्वाण, हिजल, काव्या जैन आदि ने भाग लिया। 

आज के कार्यक्रम के सफल बनाने में सुरेश बोथरा, अशोक सुराणा, धर्म चंद भंसाली, राजकुमार रामपुरिया, विनय नाहटा, नवीन रामपुरिया, अमित बैंगानी, विवेक दस्सानी, संतोष बेगाणी, ज्योति रामपुरिया, सरिता दस्सानी, पुष्पा सेठिया आदि का एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा। 

साथ ही राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृतव मे, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा, आशीष मंगल, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अमित बैंगानी के नेतृत्व मे सचिव आकाश बैंगानी, पंकज बोहरा, विशाल दस्सानी, ललित सेठिया आदि ने सेवा कार्यक्रम मे भरपूर सहयोग किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse