धनबाद : संजीव सिंह ने ली मेयर पद की शपथ, धनबाद विकास को लेकर जताया संकल्प

 

  • धनबाद में संजीव सिंह ने ली मेयर पद की शपथ, धनबाद विकास को लेकर जताया संकल्प

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम के महापौर (मेयर) पद की गोपनीयता एवं पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने शहर के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन देने का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए मेयर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse