टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर राज्य के पदाधिकारी, 24 जिलों के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव और विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने जानकारी दी कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का 5 अप्रैल को रांची दौरा तय हुआ है।
उनके आगमन पर पार्टी की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की जायेगी। बताया गया कि दौरे के दौरान तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश, जिला, महानगर और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन की जमीनी स्थिति पर चर्चा करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse