एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में नगर अध्यक्ष सहित सभी 23 वार्डों के विजयी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
सुखदेव भगत ने कहा कि नगर परिषद, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से लोहरदगा को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर के रूप में स्थापित करने के लिए काम करना होगा।
उन्होंने सभी विजयी वार्ड पार्षदों से कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास को ही अपनी प्राथमिकता बनाएं। सांसद ने नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse