एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (कलकत्ता)। बाजन यादव और इशिता दास की जोड़ी बहुत जल्द भोजपुरी म्यूजिक वीडियो कमरिया कमजोर बा... में दिखेगी। मनोरंजन से भरपूर इस म्यूजिक वीडियो में बाजन यादव और इशिता दास के बीच की मस्ती एवं रोमांस दर्शकों का मनोरंजन करेगी। आडियो और वीडियो दर्शकों की पसंद के अनुसार बनी हैं, जो आज के समय को देखते हुए बनायी गयी हैं।
अक्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो पटना में धनंजय शिवाय और सविता यादव की आवाज में आडियो को तैयार किया गया हैं जबकि सिनेमेटोग्राफर एंड कोरियोग्राफर प्रशांता रॉय माइकल की कोरियोग्राफी में म्यूजिक वीडियो को फिल्माया गया है। बाजन यादव ने अभिनय के इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण और निर्देशन भी किया है। आशीष राज गुप्ता ने गीत लेखन व संगीत चौहान मनीष ने दिया हैं।
डीओपी अलीप भद्रा एवं मेक अप आर्टिस्ट अलकनंदा दे हैं। म्यूजिक वीडियो साजन बाजन म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कल 1 फरवरी को रिलीज की जायेगी। मॉडल एक्ट्रेस इशिता दास बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम करती हैं। जबकि, प्रशांता रॉय माइकल भी बॉलीवुड और टॉलीवुड में कोरियोग्राफी करते हैं।
बाजन यादव नालहाटी बीरभूम के रहने वाले हैं और इस म्यूजिक वीडियो से बतौर अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नयी शुरुआत करने जा रहे हैं। बाजन यादव बांग्ला म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के बाद फिल्मों में भी काम करेंगे और भोजपुरी के बाद बॉलीवुड में भी अभिनय की इच्छा हैं।
दर्शकों से अपील की गयी है कि जिस प्रकार बांग्ला म्यूजिक वीडियो को प्यार आशीर्वाद मिला हैं। उम्मीद है कि भोजपुरी में भी बाजन यादव को दर्शक पसंद करेंगे और बॉलीवुड तक के सपने को पूरा करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse