टीम एबीएन, रांची। मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर मैदान देशभक्ति, उत्सव और सामाजिक सरोकारों के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया गया, वहीं जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के बीच कंबल और खिचड़ी बांटी गयी। मकर संक्रांति के पारंपरिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक सेवा का यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर उत्साह देखने लायक था, जबकि गरीब परिवारों ने कंबल और खिचड़ी वितरण के लिए समिति का आभार जताया।
इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। उन्होंने कहा, आज आर्मी डे है और 140 करोड़ भारतीयों को अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि सेना ने हमेशा देश की रक्षा में सर्वोच्च योगदान दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse