एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कांडू मोहल्ला में हुई। घायलों की पहचान अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) के रूप में हुई है।
नगर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है, जबकि प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स-रांची रेफर किया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत होता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse