कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में दो दिवसीय नशा मुक्ति चित्रकला शिविर संपन्न

 

  • कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में दो दिवसीय नशा मुक्ति चित्रकला शिविर संपन्न
  • डॉन-2025 योजना के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नालसा (NALSA) द्वारा संचालित डॉन-2025 (DAWN-2025) योजना के तहत युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में दो दिवसीय चित्रकला शिविर एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

डालसा सचिव ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डालसा सचिव राकेश रोशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, डॉन-2025 योजना का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाना है। कला एक सशक्त माध्यम है जिससे हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।

कैनवास पर उकेरे गए नशे के दुष्प्रभाव 

इस कार्यशाला में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के 20 प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से कैनवास पर नशे की भयावहता और इसके कारण बर्बाद होते परिवारों की व्यथा को जीवंत किया।

संस्कार और अनुशासन पर जोर

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक एवं प्रख्यात चित्रकार श्री धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि कला के माध्यम से बच्चे अनुशासन, चरित्र निर्माण और सेवा के मूल्यों को आत्मसात कर सकते हैं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में शिखा, मनस्वी, अर्चना, अमीषा, अनिया, राज, तुषार, पीहू, भूमिका, भूमि, विवान, आर्यन, इन्शु, हिती, ज्ञान, रिद्धि, पूर्वा, आकृति, श्रेया एवं सक्षम शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse