टीम एबीएन, रांची। रांची जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के मौसम को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु अपील की जाती है।
वर्तमान में जिले में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है तथा शीतलहर की स्थिति येलो जोन में बनी हुई है। ऐसी स्थिति में ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे सर्दी-खाँसी, निमोनिया, हाइपोथर्मिया आदि) से बचाव अत्यंत आवश्यक है।
अभिभावक अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। बच्चों को मोटे गर्म कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें। यदि बच्चा बीमार महसूस करे तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। स्कूल जाने वाले बच्चों को समय से पहले घर से निकालने से बचें, क्योंकि सुबह का समय सबसे अधिक ठंडा होता है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse