टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 16वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रातः 10:00 बजे से माता का अभिषेक श्री विजय पालड़ीवाल द्वारा सपरिवार किया गया।
1:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई। 2:00 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 750 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं वर्धा से आई रिंकू चौबे ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले गणेश आराधना से उत्सव की शुरुआत हुई।
पालड़ीवाल परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर मां श्री जीण भवानी का आह्वान किया। जीण जन्म उत्सव में महिला सदस्यों ने नृत्य के साथ सुंदर प्रस्तुति की। विशेष आकर्षण के रूप में 181 फिट चुनडी माता एवं 51 फीट का गजरा माता को चढ़ाया और माता को छप्पन भोग एवं निशान माता के दरबार में अर्पित की गई। सूरत के एक भक्त द्वारा मां श्री जीण भवानी को 151 फीट की चुनरी चढ़ाई गई।
संस्था की महिला सदस्यों द्वारा प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया गया हजारीबाग एवं रामगढ़ से आए हुए जीण भवानी के भक्तों का भी मोमेंटो एवं प्रसाद देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन आचार्य श्री रवि शास्त्री द्वारा महाआरती से हुआ। कार्यक्रम मे चरण पादुका सेवा डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्था ने दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, अजय, विनय, अविराज, गौरव, विशाल, मनोज, संदीप, राजकुमार, आनंद, विनोद, दीपक, शिव, सुनीता, कविता, संगीता, शीतल, रितु, ऊषा, निधि, सविता शर्मा, नेहा आदि सदस्य ने दिया। उक्त जानकारी संगठन के सचिव नारायण विजयवर्गीय (7543801778) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse