टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर एक व्यवस्था समिति की बैठक बिरसा चौक, प्रकाश नगर स्थित सेवा निकेतन में संपन्न हुई।
इस बैठक में आगामी 1 फरवरी को डी ए वी कपिल देव स्कूल के निकट न्यू ए जी कालोनी के कडरू मैदान में होने वाले एक दिवसीय वार्षिकोत्सव संबंधित विभिन्न विभागों, कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सर्वव्यवस्था प्रमुख विनय लाल ने भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती कार्य समाज आधारित है, इस कार्यक्रम के निमित्त अधिक से अधिक समाज की सज्जन शक्ति को जोड़ना है। सेवा भारती का वार्षिकोत्सव अपने सेवा कार्यों की छवी समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है।
बैठक में रांची महानगर सचिव श्याम टोरका ने बताया कि उक्त वार्षिकोत्सव में रांची की सेवा बस्तियों में चलने वाले बाल संस्कार केन्द्रों के बच्चे, स्वावलंबन केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित 2000 लोगों की सहभागिता रहेगी।
इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं व बच्चों का सामुहिक देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, साँस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किये जायेंगे। मौके पर स्वावलंबी भारत अभियान के तहत सेवा भारती के स्वावलंबन केन्द्र की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री व वस्तुओं के स्टॉल प्रदर्शन सह बिक्री केंद्र लगाएं जाएंगे।
इस बैठक में मनोज सिंघानिया, रमाशंकर बगड़ीया, अशोक अग्रवाल, सुनील सिंह, रमाकांत दुबे, प्रभा, कमल पोद्दार, डॉ निधि सहाय, रंजय ओझा, महावीर जी, सजल बनर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse