टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने पिया बर्मन को रांची जिला का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अब बतौर जिला संयोजक पिया बर्मन पूरे रांची जिला में हमर अधिकार मंच का विस्तार करेंगी और संगठन के निर्देशानुसार इस पद से जुड़े अधिकार और कार्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संस्था की गरिमा के अनुरूप आचरण, विचार और अनुशासन को सर्वोपरि रखेंगी और जनहित के मुद्दों पर सदैव अपनी आवाज बुलंद करेगी।
जिला संयोजक पद पर पिया बर्मन के मनोनयन पर मंच की उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, प्रिय ब्रत प्रसाद, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सचिव दिलबीर सिंह, चंद्रदेव कुमार बरनवाल, अनूप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश उपाध्याय, अंकित अग्रवाल, संयुक्त सचिव जूही कुमारी चौधरी, मनीष बक्शी और महिला सशक्तिकरण सब-कमिटी की प्रदेश संयोजिका रविंद्र मेहता ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse