प्राचीन कला केंद्र वार्षिक परीक्षा 2025-26 सफलतापूर्वक संपन्न

 

  • प्राचीन कला केंद्र वार्षिक परीक्षा 2025-26 सफलतापूर्वक संपन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी /रांची। प्राचीन कला केंद्र वार्षिक परीक्षा 2025-26 का थ्योरी पेपर 10 जनवरी 2026 को सुरेंद्रशा आर्ट अकादमी, कलर्ड ईज़ल सेंटर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। नृत्य और चित्रकला विषयों के कुल 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा शांत, अनुशासित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्र प्रभारी और शिक्षकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभिभावकों ने भी परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि परीक्षा प्राचीन कला केंद्र के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse