एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार शेष नाथ सिंह ने होगवाग स्थित वृद्धा आश्रम एवं मंडल कारा लातेहार का औचक निरीक्षण किया। वृद्धा आश्रम पहुंचकर उन्होंने मिठाई की पैकेट बांटकर वहां उपस्थित वृद्धजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा उनका हालचाल पूछकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
मौके पर उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि आपकी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा आपके साथ है। आपकी हर तरह से मदद करने के लिए प्राधिकार तत्पर है। श्री सिंह ने वृद्धजनों को ठंड से बचकर रहने और सही समय पर खाने एवं समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराने की सलाह दी।
श्री सिंह ने वृद्धा आश्रम जाने वाले सड़क की हालत देखकर चिंता व्यक्त की। मौके पर उन्होंने कहा कि आश्रम मेन रोड से दूर है, लेकिन वहां तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।
पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने शनिवार को मंडल कारा लातेहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारा के सभी वार्डों एवं कारा में बंदियों को मिलने वाले सुविधाओं का जायजा लिया तथा कमियों को सूचिबध करते हुए कारा अधीक्षक को सुधार करने का दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान श्री सिंह दिव्यांग बंदियों से विषेष रूप से मिले एवं उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनके वादों का निपटाना जल्द से जल्द किया जायेगा।
उन्होंने महिला बंदियों से भी बात की एवं उनके वादों की जानकारी ली तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को जाना। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कैदियों को कानूनी रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कैदियों को हर संभव सहायता देने के लिए डालसा प्रतिबद्ध है।
कहा कि कैदियों को कोई कानूनी सहायता चाहिए, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आवेदन दे, प्राधिकार हर संभव मदद करेगा। श्री सिंह ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल मैन्युअल का अक्षरश: पालन करें तथा कैदियों के सुविधा का पूरा ख्याल रखें।
मौके पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को यह निर्देश दिया कि जेल लीगल एड क्लीनिक का संचालन सुचारू रूप से हो, इस बात का पूरा ध्यान रखें तथा बंदी आवेदन आने पर उसका त्वरित निष्पादन करें।
श्री सिंह ने एलएडीसीएस को भी यह निर्देश दिया कि वह जेल का निरतंर विजिट करें एवं बंदियों को उनके वादों की पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के ना रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse