एबीएन सेंट्रल डेस्क। सेवा भारती के सेवा जागरण की पत्रिका सेवा सुरभि का आगामी वार्षिक अंक के शीर्षक चयन हेतु संपादक मंडल की बैठक डॉ माधुरी नाथ की अध्यक्षता में गुरु वाटिका, मेन रोड रांची में संपन्न हुई। बैठक में सेवा सुरभि पत्रिका की संपादक डॉ सुष्मिता पांडेय ने बताया कि विगत 26 वर्षों से पत्रिका का नियमित प्रकाशन हो रहा है।
भिन्न-भिन्न विषयों पर समसामयिक वार्षिक अंक का प्रकाशन हुआ है। जिसमें जनजाति, सेवा, नारी शक्ति, युग परिवर्तन की ओर आदि विशेषांक पाठकों व विद्यार्थियों लिए शोध एवं संग्रणीय होता है। संपादक मंडल की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी विशेषांक के लिए विचार विमर्श किया।
बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि भारत विश्व गुरु है, भारत का गौरव संपूर्ण विश्व मानता है। भारत का समृद्ध इतिहास, दर्शन, चिंतन, वेद, ज्ञान-संस्कार आदि योगदान भारत को विश्व गुरु बनाया है।
आर्थिक सामाजिक समृद्धि के साथ-साथ भारत तेजी से वैश्विक पटल पर अपने विचार चिंतन ज्ञान संपदा के आधार पर विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित है। बैठक में इसी प्रसंग में सेवा भारती ने निर्णय लिया है कि सेवा सुरभि का आगामी वार्षिक अंक विश्व गुरु : भारत विशेषांक प्रकाशित किया जायेगा।
इस अंक में देश के भिन्न-भिन्न दर्शन, विचार चिंतन के मनीषियों से आलेख प्राप्त कर प्रकाशित किया जायेगा। बैठक में अयोध्या नाथ मिश्र, डॉ हरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डॉ नागेश्वर सिंह, डॉ कमल कुमार बोस, चंदन मिश्र, रिंकू बैनर्जी, अमरेंद्र विष्णुपुरी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse