गुरुजी की जयंती पर 11 को होगा संवाद कार्यक्रम

 

  • गुरुजी की जयंती पर 11 को होगा संवाद कार्यक्रम
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन
  • 11 जनवरी 2026 को टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम
  • कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने की संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश

टीम एबीएन, रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर 11 जनवरी 2026 को टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव, रांची में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, झारखंड हेमंत सोरेन राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। इसमें कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा। यह योजना विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच एवं पंडाल निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के आगमन एवं निकासी की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए तथा योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाये। उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची, पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात, रांची, परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप प्रशासक, नगर निगम, रांची, विशेष विनियमन पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,  सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse