लापुंग : दोलैंचा में नि:शुल्क चिकित्सा और दवा वितरण शिविर संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा ग्राम - दोलैंचा, प्रखंड - लापुंग, जिला - रांची में एक नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 284 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया। 

शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी के तस्वीरों की विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। साथ ही स्थानीय ग्राम देवी में भी पूजन कर दीप दान किया गया।  उसके उपरांत शिविर में रोगियों को एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। साथ ही नि:शुल्क दवाई भी प्रदान किया गया। 

शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा,  डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल, डॉ. शाम्भवी एवं डॉ. कृष्णा मुरारी सिंह ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी प्रदान की गई जिसमें सी. एच. ओ. लापुंग से संगीता खलखो, यशोदा कुमारी, टिकेश्वरी कुमारी, प्रदुमन सिंह एवं श्रवण सिंह ने सेवा प्रदान किया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया। 

शिविर के सफल आयोजन में सुनील कुमार साहु, रविन्द्र साहु, वृन्दा साहु एवं सुखी साहु ने विशेष सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में दोलैंचा पंचायत की मुखिया मालती रानी केरकेट्टा भी उपस्थित हुईं। 

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के ओर से राधेश्याम सिंह, विभूति शंकर सहाय, हेमन्त नाथ शाहदेव, अभय सहाय, आशुतोष कुमार, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सुनील सिंह, समरेन्द्र सिंह, रमेश पाण्डेय, बद्रीनाथ शाहदेव, दक्ष कुमार, अमन कुमार के साथ लगभग 30 सदस्यगण सम्मलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse