एबीएन सोशल डेस्क। बंगलादेश में बर्बर जिहादी हिंसा और प्रशासनिक निष्क्रियता की निन्दा करते हुए विहिप झारखण्ड- बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं।
जिहादियों के निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रत्येक सप्ताह होती रह रही है। गत सप्ताह मेमनसिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है, जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है।
एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया।
जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट - पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। आतंक फैलाने के लक्ष्य से दीपू की मृत शरीर को पेड़ से लटकाकर जलाया और इन सब हिंसक बर्बर घटनाओं के विडियो सोशल मीडिया में तत्काल प्रसारित किए गए।
यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ, इसे रोकने की कोई चेष्टा भी नहीं की। बांग्लादेश का पूरा प्रशासन और समाज हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए है और निष्क्रियता से उन्हें प्रोत्साहित ही कर रहे हैं। अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है।
क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने बांग्लादेशी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगावें तथा इनके अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें तथा अल्पसंख्यक हिन्दुओं के लिए भय और शोषणमुक्त का वातावरण बनावें अन्यथा इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। डॉ साहु ने कहा जिहादी घटनाओं के विरोध में विहिप- बजरंग दल सभी प्रांत और जिला केंद्रो में प्रदर्शन करेगा। उक्त जानाकारी विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse