श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 244वें भंडारा महाप्रसाद का हुआ वितरण

 

10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, भजन- संध्या मे खूब झूमे भक्तगण 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 244वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद एक श्री कृष्ण प्रेमी दानदाता के  सौजन्य से आयोजित किया गया। श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। 

तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु चना सब्जी, केसर युक्त खीर, एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। 

तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाये मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, प्रभास गोयल, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, संजय सर्राफ, मनीष सोनी, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, निर्मल बुधिया, सुरेश भगत, रमन बोडा, गोविंद अग्रवाल, कमल शर्मा,नंदकिशोर चौधरी, ललिता अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया, नवल टिंबरेवाल, बृजमोहन हेतम सरिया, हनुमान बेरिया,धीरज गुप्ता, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse