जनसेवा के कार्यों में रांची महिला शाखा को कुल 16 अवार्ड मिले

 

  • प्रांतीय अधिवेशन में रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन को मिला झारखंड का सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश का द्वादश‌ अधिवेशन शक्ति संगम राज विलास रिसोर्ट धनबाद में संपन्न हुई। इस अधिवेशन में सत्र- 2024- 26 हेतु अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को झारखंड का बेस्ट शाखा का अवार्ड दिया गया। 

रांची शाखा की सचिव उर्मिला पाड़िया को झारखंड की सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड से नवाजा गया। तथा जन सेवा हेतु 5 लाख का सहयोग राशि गौशाला समिति को देने पर रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ को, तथा नेत्रदान कराने हेतु, एवं महिला सृजन शाखा रांची एवं सिमडेगा में नई महिला शाखा खुलवाने पर मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को कुल 16 अवार्ड मिला। जिसमें मुख्य रूप से जन सेवा के कार्यों में मिलने वाले अवार्ड्स में  राधा रानी शिक्षा कोर्स गठन करने के लिए एवं उसमें 51000 के सहयोग राशि देने, रिम्स में रोटी बैंक मशीन देने,रांची शाखा में सबसे ज्यादा ठंडा पानी का मशीन लगाने पर, सर्वप्रथम कल्पतरू का पौधा लगाने हेतु, राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में जगन्नाथपुर मंदिर में दो बार सफलतापूर्वक सामूहिक विवाह कराने हेतु, गुरु मां चैतन्य मीरा के द्वारा सामूहिक भागवत एवं सेवा कार्य के लिए, पारसनाथ मंदिर में 1000 पौधा लगाने के लिए अवॉर्ड दिया गया। 

मारवाड़ी सम्मेलन का ट्रस्टी बनने के लिए, प्रत्येक वर्ष में दो बार नवरात्रि में सदर अस्पताल में नवजात कन्याओं का पूजन एवं सामग्री देने पर, तथा अन्य समाजसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अधिवेशन में सत्र 2026- 28 के लिए रांची महिला शाखा की अलका सरावगी को झारखंड अंचल प्रमुख का पद दिया गया। तथा रीना सुरेखा एवं नैना मोर को झारखंड जनसंपर्क मीडिया प्रमुख का पद से सुशोभित किया गया। 

इस अधिवेशन में रांची से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया, सह सचिव प्रीति बंका, अलका सरावगी, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी,प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल‌, नैना मोर,सरिता अग्रवाल, सृजन रांची शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी, सचिव रीता मोदी आदि उपस्थित थी।

 झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड सहित 16 अवार्ड्स मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, अध्यक्ष, सचिव सहित सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse