मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से पैतृक मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा करें : के रवि कुमार

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से पैतृक मैपिंग का कार्य प्रगति पर है और इसे प्रमुखता में रखते हुए यथा शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। 

श्री कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्र में मतदात सूची के पैतृक मैपिंग के कार्य 70% पूरी कर ली गयी है।

इन क्षेत्र के मतदाताओं के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में अधिक सुगमता हो सकेगी। वहीं जिन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग अभी भी कम है वे इस कार्य में कार्य में तीव्रता लाने हेतु वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलायें एवं पैतृक मैपिंग में तेजी लायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse