भारतीय हॉकी @ 100 वर्ष पर भव्य जश्न की तैयारी

 

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर मनेगा भव्य जश्न 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने भारतीय हॉकी के 100 वर्ष (1925-2025) पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य समारोह की घोषणा की। हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाला यह शताब्दी समारोह 7 नवंबर को नयी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा, जिसके समानांतर भारत के 550 से अधिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

यह ऐतिहासिक आयोजन भारत की समृद्ध हॉकी विरासत के एक शताब्दी पूरे होने का स्मरण करेगा, उन दिग्गजों को सम्मानित करेगा जिन्होंने देश को गौरव दिलाया और खेल की उस स्थायी भावना का जश्न मनायेगा जो लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। 

नई दिल्ली में समारोह सुबह 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें भारतीय हॉकी की गौरवशाली यात्रा के सार को दर्शाने वाले कई विशेष कार्यक्रम होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse