रांची : प्रभात तारा मैदान में गूंजा आराधना और आत्मिक जागरण का संदेश

 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चल रही झारखंड रिवाइवल मीटिंग में गुरुवार को आत्मिक उत्साह से लबरेज रही। प्रभु की महिमा और आत्मिक जागरण के संदेश से मसीही भाव विह्वल हो उठे। 

कार्यक्रम की शुरुआत बिशप जयवंत तिर्की, आर्च बिशप डॉ एमएम पांडा, बिशप याकूब मसीह और बिशप थॉमस मुंडू की संयुक्त प्रार्थना से हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी इस आत्मिक सभा में शामिल होकर प्रभु की आशीष प्राप्त कर रहे हैं। 

मुख्य अंतरराष्ट्रीय वक्ता पास्टर अरुल थॉमस ने आत्मिक संदेश देते हुए कहा कि कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश या संकट या जोखिम?  परंतु, इन सब बातों में हम जय जयकार से भी बढ़कर हैं, क्योंकि जिसने हमसे प्रेम किया, वहीं हमें विजयी बनाता है। न मृत्यु, न जीवन, न ऊंचाई, न गहराई हमें परमेश्वर के प्रेम से अलग कर सकती है। यह संदेश उपस्थित जनसमूह के हृदय को छू गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse