छठ में मिलेगी निर्बाध बिजली

 

छठ पर्व के दौरान होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, जेबीवीएनएल ने भीड़ को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने इसे लेकर व्यापक प्रबंध किये हैं। राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को छठ के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद नहीं होने की जानकारी देते हुए जेबीवीएनएल ने भीड़ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से गाइडलाइन जारी किया है। 

गाइडलाइन के तहत बसों एवं अन्य बड़े वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति ना बैठे और उस पर किसी तरह की कोई ऊंची सामग्री ईख/सूप/डाला रखा न हो, जिससे जमीन से कुल उच्चाई 4 मीटर यानी 13 फीट से ज्यादा ना हो। इसके अलावे छठ घाट पर आनेवाली भीड़ पर वॉलंटियर्स को हमेशा नजर रखने की सलाह दी गयी है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। तोरण द्वार/पंडाल को ओवरहेड बिजली की लाईनों से सुरक्षित दूरी पर बनाने को कहा गया है। 

यदि छठ के दौरान बिजली की हो समस्या तो करें इन्हें शिकायत 

जेबीवीएनएल ने छठ के दौरान बिजली की समस्या होने पर जहां कंट्रोल रूम गठित किया है, जो 24 घंटे काम करेगा। जेबीवीएनएल ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता डी एन साहु ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिजली से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हो तो इन्हें जरूर सूचित करें। 

  • विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलनी - 9431135682/0651-2490014 
  • विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची - 9431135662 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची - 9431135613 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डोरंडा - 9431135608 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, न्यू कैपिटल - 9431135608 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, पूर्वी - 9431135614 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, पश्चिम - 9431135664 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोकर - 9431135615 
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खूंटी - 9431135616

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse