एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नये जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है नामों के चयन के लिए लगाये गये पर्यवेक्षकों ने हर जिले में 6 नाम का पैनल तैयार किया है।
इस संदर्भ में आज नयी दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इसमें लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह राजस्थान एआईसीसी आब्जर्वर सुखदेव भगत भी शामिल हुए।
सांसद ने दो जिला राजसमंद एवं ब्यावर जिला की रिपोर्ट सौंपी। सांसद ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात व भावना जानकर पूरे पारदर्शिता तरीके से पैनल तैयार किया गया है। राहुल गांधी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नयी ऊर्जा देने की कोशिश की जा रही है।
नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति से राज्य में संगठन काफी मजबूत होगा। इस बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse