टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/10/ 2025 दिन गुरुवार को ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चूटूपाली पंचायत अंतर्गत कुरुम तेतर टोली में भव्य रूप से सोहराई जतरा का आयोजन संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा सोहराई झारखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व है जो जीवन, उर्वरता और प्रकृति के चक्र का प्रतीक है जो कृषि केंद्रित जीवनशैली है।
यह पर्व विशेष रूप से बैल, भैंस, बकरी और भेड़ जैसे मवेशियों के प्रति कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करने के लिए होता है जिनकी मेहनत से कृषि संभव होती है। यह प्रेम वापसी भाईचारा का प्रतीक भी माना जाता है, इस पर्व के अवसर पर सभी गांव के लोग सोहराई गीत, ढोल नगाड़ा बजाते हुए नाचते हुए घर घर जाहली करने का प्रथा अति प्राचीन है जो एकजुटता का प्रतीक है।
इस अवसर पर गोहाईल पूजा, बर्दखूंटा पशु और मनुष्य के वापसी प्रेम को दर्शाता है, इस अवसर पर बहन का ससुराल भाई गुड़ रोटी ले जाते हैं जो भाई बहन के अटूट प्रेम को दशार्ता है। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, सांसद प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, जिला परिषद सरिता देवी, मुखिया बीरेंद्र मुंडा जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
आजोजन समिति के अध्यक्ष सुनील महतो, सचिव रामकिशोर महतो, कोषाध्यक्ष रवींद्र महतो, उपाध्यक्ष रमेश महतो, रोहित महतो, खिलेश्वर महतो, उप कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, जयनाथ महतो, कैलाश महतो, संरक्षक चंद्र मोहन महतो, प्रमेश्वर, बिनोद, जयमंगल, कुशूनलाल, अर्जन, ऋतु, कृष्ण, शंकर, चुनितलाल, राजेश, मदन, लालमोहन, राजू, राजन, कुलदीप कार्यकारिणी सदस्य प्रीत, नंदकिशोर, उमाशंकर, भीम, पंकज, अमित, गंगेश्वर, बालचंद, अजय, प्रेम चंद, डेगलाल, रूपचंद, कलेश्वर, जगेश्वर, रामू, सोनू, उत्तम, जलेश्वर, दीपक, टिकेंद्र, मुकेश का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर सोहराई जतरा का आनंद लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse