टीम एबीएन, रांची। छठ पर्व को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी सुरक्षा इंतजाम कर रहा है, लेकिन सतर्कता और संयम जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse