गोड्डा : पानी टंकी गिरने से दो मासूमों की मौत, शोक

 

झारखंड में दिवाली से पहले बड़ा हादसा, पानी की टंकी ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत, 3 की हालत गंभीर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में दिवाली से पहले बड़ा हादसा हो गया है। यहां पानी की टंकी के ढह जाने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

पानी की टंकी ढहने से 2 मासूम बच्चों की मौत 

मामला जिले के सुंदर पहाड़ी इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां पानी की टंकी अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं, घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कल यानी सोमवार को दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा। दिवाली से ठीक 1 दिन पहले हुए इतने बड़े हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। इलाके में मातम छा गया है। दीवाली की खुशियां मातम में बदल गयी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse