दीपावली 2025 को लेकर फायर ब्रिगेड और पुलिस अलर्ट

 

टीम एबीएन रांची। रांची में दिवाली को लेकर एक तरफ जहां पुलिस की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड फायर ब्रिगेड टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक रांची के सभी थानेदारों को छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के बंद होने तक निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

दिवाली के समय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर के पांच प्रमुख स्थानों में पुलिस की क्यूआरटी भी प्रतिनियुक्त की गई है। क्यूआरटी अल्बर्ट एक्का चौक, पिस्का मोड़, बिरसा चौक, चांदनी चौक और कांके रोड में तैनात रहेगी।

दिवाली को लेकर झारखंड फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट है। फायर सेफ्टी के सभी इंतजामों के साथ फायरमैन पूरी तरह से दीपावली को लेकर तैयार हैं। रांची के सभी फायर स्टेशनों में इस बार फोम वाले अग्निशमन वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा का वादा देने के साथ-साथ अग्निशमन विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर और कुछ गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं, ताकि लोगों की दीपावली सुरक्षित बीते।

अग्निशमन विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रांची के सभी चार फायर स्टेशन डोरंडा, आड्रे हाउस, धुर्वा और पिस्का मोड़ को अलर्ट कर दिया गया है। चारों फायर स्टेशन पर चार-चार दमकल के वाहन, चार छोटे दमकल के वाहन और फोम युक्त फोम टेंडर की तैनाती की गई है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहे और पटाखा दुकानों को केंद्रित करते हुए दमकल वाहनों के अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी तैयार रखा गया है। राजधानी के चार फायर स्टेशनों के अलावा कुल 12 स्थानों पर दमकल वाहन भेजे गए हैं। आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए फोम और अन्य संसाधनों का भी इंतजाम फायर बिग्रेड की ओर से किया गया है। 

112, 100 के अलावा हेल्पलाइन भी जारी

फायर सेफ्टी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गई है। अगर कोई व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर भूल जाता है तो वह आग लगने की स्थिति में डायल 112 पर सूचना दे सकता है। इसके अलावा डोरंडा फायर स्टेशन 9304953404, पिस्का मोड़ फायर स्टेशन 9304953405, आड्रे हाउस फायर स्टेशन 9304953406 और धुर्वा फायर स्टेशन 9304953407 के इन नंबरों पर भी सहायता ले सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse