पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत:

 

  • अफगानिस्तान ने T-20 सीरीज रद्द की, सीमा पर जंग जैसे हालात

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब सिर्फ सीमित संघर्ष नहीं रहा, बल्कि इसकी आँच खेल की दुनिया तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में की गई एयर स्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई है, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में प्रस्तावित T-20 सीरीज से हटने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला सिर्फ खेल नहीं, राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा बताया जा रहा है।

मैच से लौटते वक्त मौत की चपेट में आए खिलाड़ी

ये दर्दनाक हमला उस वक्त हुआ, जब कुछ क्रिकेटर शराना में स्थानीय मैच खेलकर अरगुन लौट रहे थे। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में न सिर्फ तीन क्रिकेटरों की जान गई, बल्कि चार अन्य घायल भी हुए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ की, लेकिन इसकी चपेट में आम नागरिक और खिलाड़ी आ गए।

क्रिकेट बोर्ड का सख्त रुख, पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार

इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अपने नागरिकों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ मैदान साझा करना नैतिक रूप से असंभव है। बोर्ड ने न केवल पाकिस्तान, बल्कि श्रीलंका के साथ प्रस्तावित त्रिकोणीय T-20 सीरीज से भी खुद को अलग कर लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse