टीम एबीएन, रांची। डॉक्टर कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने आज आर्ट एंड क्राफ्ट्स एग्जीबिशन तथा नृत्य संगीत के रंगारंग कार्यक्रम के साथ रेड डे समारोह सोल्लास मनाया। झारखंड एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता जो इस विद्यालय के वर्ष 1987 बैच के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं।
बताओ मुख्य अतिथि समझ में उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) डॉक्टर कामिल बुल्के पथ शाखा के प्रबंधक विकास कुमार थे। उनके साथ इसी विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे सी ए रणजीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। एडवोकेट दयानंद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के बच्चों और माताओं के संयुक्त प्रयास से प्रस्तुत आर्ट एंड क्राफ्ट्स प्रदर्शनी को सराहा।
इसे बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर तथा मंच बताया। बच्चों के रंगारंग नृत्य संगीत की सराहना करते हुए उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्र का भविष्य व धरोहर बताया। बच्चों को माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता के बताए मार्ग पर चले और शिक्षकों से हर संभव ज्ञान प्राप्त करें उसी में उज्जवल भविष्य और लक्ष्य की प्राप्ति है।
कहा कि मैं आज एक सफल अधिवक्ता हूं इसके पीछे हमारे शिक्षकों और माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने आज के कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल माइक जित्रों के शासन में निमंत्रण और बच्चों तथा अभिभावकों की प्रस्तुति को सराहा।
विशिष्ट अतिथि विकास कुमार ने माता के सहयोग से बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट्स के आकर्षण डेकोरेटिव आइटम्स की सराहना की तथा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य संगीत को उनकी प्रतिभाओं में बताया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों पर अपनी इच्छा नाथन पर बल्कि बच्चों की रुचि को समझें और उसी के अनुसार उनके उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शन करें।
स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम ने आज के इस कार्यक्रम को बच्चों में छुपी कल्पनाशीलता और सृजनशीलता को निखारने के दिशा में एक सार्थक पहल बताया कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहां बच्चों में खुशियां देते हैं वहीं उनकी प्रतिभाओं को भी निखारने का काम करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट दयानंद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विकास कुमार के हाथों मदर आर्ट एंड क्राफ्ट्स के प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता साथ ही साथ इस अवसर पर माता और बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले विद्यालय के प्रिंसिपल ने पुष्प कुछ देकर मुख्य अतिथि एडवोकेट दयानंद सिंह और विशिष्ट अतिथि विकास कुमार का स्वागत किया मौके पर नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि थी विशिष्ट अतिथि थी तथा सभी छात्र छात्रों के अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया कार्यक्रम में नर्सरी और एलजी के बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से सब के दिलों को झंकृत किया। यूकेजी के छात्र मोहम्मद हसन के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse