छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के लिए उजाला बिखेरेगा रांची नगर निगम

 

जेआरईडीए के सहयोग से नगर निगम द्वारा 25 से अधिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट्स का अधिष्ठापन प्रारंभ  

टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुगमता एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। इस क्रम में रांची नगर निगम ने झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के सहयोग से शहर के 25 से अधिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।  

प्रमुख घाट जहां हाई मास्ट लाइट लगायी जा रही हैं-  

  • बड़ा तालाब - 05  
  • जेल तालाब - 03 
  • भाभा नगर तालाब - 01  
  • विवेकानंद पार्क स्थित तालाब - 01  
  • पीएचईडी तालाब - 02  
  • कडरू तालाब - 03  
  • करमटोली तालाब - 03  
  • यूनिवर्सिटी तालाब - 01  
  • भरम टोली तालाब - 02  
  • बड़गाईं तालाब - 03  
  • हातमा बस्ती तालाब - 01  
  • छोटा तालाब - 01  
  • स्वर्णरेखा घाट - 01  
  • सिपाही नदी घाट - 01  

इन तैयारियों के पूर्ण होने पर पूरे नगर में आकर्षक एवं आलोकित वातावरण सृजित होगा। संध्या अर्घ्य एवं प्रात: अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा एवं स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। 

प्रशासन ने कहा है कि आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायेंगी। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षित और प्रकाशमय माहौल मिलेगा, बल्कि नगर का सौंदर्य भी नई आभा से दमक उठेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse