सारंडा : नक्सली पोस्टर ने एक बार फिर बढ़ाया सूबे का तापमान

 

सारंडा में फिर बढ़ रहा नक्सली मूवमेंट, यहां पेड़ गिराकर सड़क किया जाम; बैनर लगाकर दी चेतावनी

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ चाईबासा। चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों की सक्रियता से एक बार फिर से सुरक्षा बल सतर्क हैं। नक्सलियं की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर है। एंटी नक्सल आपरेशन चलाये जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद नक्सलियों ने सड़क किनारे बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों को चेतावनी दी गई है। 

पोस्टरों में लिखा है- सादे कपड़ों में और निहत्थे हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या बंद करो, वरना उसका बदला उसी तरह लिया जायेगा। इससे पहले भी नक्सलियों ने सारंडा और चाईबासा क्षेत्र में कई मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं बाधित हुई थीं। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना माओवादियों के प्रतिरोध सप्ताह के दौरान हुई है। इस अवधि में नक्सली अपनी ताकत दिखाने के लिए सड़क जाम, पोस्टरबाजी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में जंगल की ओर से चेनसॉ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। 

सुबह जब लोग बाहर निकले तो देखा कि सड़क पर पेड़ गिरे हुए हैं और नक्सली बैनर लगाये गये हैं। सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वन विभाग की मदद से पेड़ों को हटाकर सड़क को दोबारा खोलने का काम चल रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बैनर जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की हताशा का संकेत है, क्योंकि हाल ही में सुरक्षा बलों ने उनके कई ठिकाने ध्वस्त किये हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था और आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse