टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी कर्कश धूप देखी गयी। आलम यह रहा कि पहले लोग बारिश से बचते दिखे, तो अब कड़ी धूप से बच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को सबसे अधिक वर्षा 20 मिमी पलामू में दर्ज की गयी।
यहां दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में झारखंड का मौसम काफी साफ रहा। झारखंड में सबसे अधिक तापमान 34.4 गोड्डा में रहा। वहीं, सबसे न्यूनतम तापमान 18.6 लातेहार में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के बाद झारखंड से मॉनसून की विदाई होने की संभावना है।
रांची मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद झारखंड के पश्चिम और पश्चिमोत्तर भाग स्थित प्रदेशों से बादल छटेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा। इसके बाद बिहार समेत झारखंड से भी मानसून की पूरी तरह से विदाही हो जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse