व्यापारी व्यापार निर्भीकता और स्वछंदता के साथ करें : सादिक अनवर रिजवी, लोहरदगा

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। लोहरदगा सदर थाना प्रभारी के पहल पर माननीय पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा रिजवी सर से लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल औपचारिक मुलाकात कर धनतेरस तथा दीपावली में ट्रैफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। 

जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्यौहार ही नही अपितु प्रत्येक समय पुलिस पूर्णतः मुस्तैद तथा सजग है और व्यापारी अपना व्यापार  बिल्कुल स्वच्छन्दता के साथ निर्भय होकर करें।  लॉ एंड आर्डर का सख्ती से अनुपालन करने हेतु पुलिस की विभिन्न टीमों की नियुक्ति पूरे ज़िला में जगह जगह कर दी गयी है।

धनतेरस के दिन सभी वाहन शो रूम, जेवेलरी दुकान, फर्नीचर दुकान, बर्तन दुकान के आस पास पुलिस फोर्स पूर्णतः तैनात रहेगी आगे व्यापारी भी अपना व्यापार सजगता व सावधानी पूर्वक करें तथा सभी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान में सी सी टी वी अवश्य लगावें, ताकि कोई अनिष्ट होता भी है तो सी सी टी वी के माध्यम से उसे रोका जा सके।

चैंबर प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिब राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज जैसवाल, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, सुमित रॉय, विजय कुमार खत्री, फ़िरोज़ शाह, सदस्य आशीष मित्तल, रवि कुमार खत्री उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse