एंबुलेंस सेवा दुरुस्त करने में जुटे अपर मुख्य सचिव

 

एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर सख्त हुए अपर मुख्य सचिव, कंपनी को सेवा सुधारने के निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की लेटलतीफी और मरीजों को हो रही परेशानियों की लगातार हो रही खबरों से आहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलायी। 

बैठक में उन्होंने एंबुलेंस सेवा दे रही संस्था सम्मान फाउंडेशन को कड़ी फटकार लगाते हुए सेवा में त्वरित सुधार के निर्देश दिये। लगातार एंबुलेंस के विलंब से पहुंचने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। इससे राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse