टीम एबीएन, रांची। रांची जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तमाड़ थाना में रिपोर्ट की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कजिन जानबूझकर उन्हें फंसाया, जिसके बाद यह घटना हुई।
तमाड़ थाना के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि, शिकायत के अनुसार यह घटना 30 सितंबर को हुई। उसे उसके कजिन ने मर्दन मोड़ के दशहरा मेले में जाने के लिए बुलाया। वहां दो लोग आये, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले जाया गया, जहां दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से उसे बुंडू ले जाया गया, जहां तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे तामड़ क्षेत्र के मर्दन मोड़ पर छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तामड़ थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अभियुक्तों में से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण बुधवार को किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse