माओवादियों के बंद से निपटने के लिए हजारों जवान तैनात

 

माओवादी संगठन के प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर झारखंड में बढ़ायी गयी सुरक्षा, हजारों जवानों को किया गया तैनात 

टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बुधवार से झारखंड में प्रतिरोध सप्ताह की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और यातायात मार्गों पर सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

महानिरीक्षक (संचालन) माइकल राज ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा आहूत सप्ताह भर के विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 बटालियन और झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) और भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के 20 समूहों को तैनात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालयों और रेल तथा सड़क नेटवर्क सहित यातायात मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। राज ने कहा कि पुलिस बिहार, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे जिलों में संभावित प्रभावों से निपटने के लिए भी तैयार है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse