हुसैनाबाद : दंगवार में छठ महापर्व को लेकर बैठक

 

  • पूजा सम्पन्न कराने को लेकर समिति का गठन, अमरेंद्र बने अध्यक्ष और संतोष बने सचिव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। अनुमण्डल के बिहार झारखण्ड सीमा पर ग्राम दंगवार में छठ पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ.अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें सोन नदी में बढ़े हुए जलस्तर से छठव्रतियों को स्नान एवं अर्घ्य देने में होने वाली परेशानी एवं खतरा पर चर्चा हुई। 

इसके बाद,साफ सफाई, रोशनी, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई।चर्चा के उपरांत पूजा का सफल संचालन हेतु एक कमिटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष हीरा लाल चौधरी, सचिव संतोष राम, उपसचिव दीपक गुप्ता, महामंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, कमलेश साह, सुनील सिंह, रंगबहादुर सिंह, संगठन मंत्री वकील सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, रक्षा मंत्री दिलीप चौधरी, सुधीर ठाकुर, विवेक सिंह, प्रफुल रजक, बसंत अलबेला, पंकज चौधरी को बनाया गया।

मौके पर पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह,विवेक गुप्ता, श्रवण पाठक, संजय ठाकुर, श्याम कुमार, बिट्टू सिंह, गोलू चौधरी, दया कुमार, दिनेश सिंह, कुश प्रजापति, प्रतीक शर्मा, रंजन गुप्ता  के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse