एबीएन कैरियर डेस्क। डी ए वी सीएमसी के तत्वाधान में आयोजित डीएवी.नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत नेशनल लेवल पर विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाने वाले पलक कुमारी (बॉक्सिंग), आकांक्षा कुमारी (ताइक्वांडो), प्रियांशु कुमार (जूडो), मनीषा कुमारी, तनु कुमारी, निधि कुमारी, अनन्या कुमारी ,दीक्षा कुमारी, शिल्पा कुमारी एवं आराध्या राज (क्रिकेट) को डीएवी सी एम सी, नई दिल्ली द्वारा प्रति खिलाड़ी 5100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी खिलाड़ियों तथा खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को बधाई तथा शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इन सभी खिलाड़ियों पर विद्यालय परिवार को बहुत गर्व है क्योंकि इन सबने क्लस्टर,जोनल तथा नेशनल स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
ये खिलाड़ी आगे चल कर अपनी प्रतिभा तथा परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमा सकते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जोश तथा जज्बे के साथ अभ्यास करते रहने की सलाह दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse