हिंडाल्को के मुख्य कार्यालय में कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की बैठक

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले की हिंडाल्को कंपनी के मुख्य कार्यालय में आज कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम इस बैठक में हिंडाल्को के पदाधिकारियों के द्वारा लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत हुआ।

उसके पश्चात विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कंपनी ने बताया कि विमरला रोड में मरमती का कार्य 2 दिन से शुरू है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसलिए एसोसिएशन ट्रकों का परिचालन शुरू करे। इस पर एसोसिएशन ने कंपनी को आस्वस्त किया कि कल एसोसिएशन की एक टीम बिमरला जाकर सड़क की स्थिति देखेगी उसके बाद ट्रक मालिकों से चर्चा करने के पश्चात निर्णय लिया जाएगा। 

गुरूदरी के मैटर पर कंपनी ने कहा कि गुरदरी में फिलहाल ट्रिप कम मिल रहा है।।वहां कुछ तकनीकी परेशानी है। अभी एक सप्ताह इसी स्थिति में गाड़ियां चलेंगी, किंतु एक सप्ताह के बाद कंपनी एसोसिएशन के साथ चर्चा करेगी और सुधार किया जाएगा और आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिन जिन ट्रक मालिकों का सिक्योरिटी मनी, अकाउंट ट्रांसफर सहित जो जो मुद्दे रुके हुए हैं सभी ट्रक मालिक एसोसिएशन से संबंधित पदाधिकारियों को अपना आवेदन 2 दिन के अंदर सौंपने की कृपा करेंगे।

उसके पश्चात एक साथ लिस्ट बनाते हुए कंपनी को सभी कागजात सौँपे जाएंगे। उसके बाद कंपनी सभी मामलों का निष्पादन शीघ्र करेंगी। किसी भी माइन्स में किसी भी ट्रक मालिक को ज्यादा ट्रिप नहीं मिलेंगे। सभी ट्रक मालिक को एक समान ट्रिप मिलेगा। टोकन और चालान सहित माल गिराने में ट्रक ड्राइवर हो या ट्रक मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसे पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कंपनी ने कहा कि इस पर शीघ्र सुधार किया जाएगा। सेरेगदाग माइंस के मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि शीघ्र ही सेरेगदाग माइंस शुरू होगी। शुरू होने से पहले एसोसिएशन के साथ पुनः बैठक कr माइंस शुरू किया जाएगा। हेसल साइडिंग और रिचुघूटा साइडिंग में भी सड़क मरमती का कार्य जारी है। कंपनी के द्वारा यह बताया गया है रिचूघूटा में वेट का जो मैटर सामने आया है उस मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि कल इस मैटर को भी समाधान कर दिया जाएगा।

आज की बैठक में हिंडाल्को कंपनी की ओर से वरीय खान उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, महाप्रबंधक आर अम्बष्टा, ट्रांसपोर्ट हेड अभिषेक सिंह, लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, शंकर प्रजापति, महेंद्र प्रसाद साहू, सह सचिव अमानुल्लाह, राजेश विश्वकर्मा, मो मोकतार, मुन्ना खान, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बबलू, बरज सिंह, जतरु मुंडा, सह सचिव तारकेश्वर महतो, वासिफ क्युम, मोहम्मद इरशाद डबलू, बबलू कोयला, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद मुन्ना खान, इरफान अंसारी, मिंजु मियां, मंटू केशरी, अनिल भगत, अजमल कुरैशी, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा  और शिवनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse