कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर 2025 को प्रात: लगभग 9:45 बजे यशोभूमि, नयी दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 

दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित आईएमसी 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म विषय के अंतर्गत किया जायेगा, जिसमें डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक प्रगति के लिए नवाचार का लाभ उठाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया जायेगा। 

आईएमसी 2025 दूरसंचार और उभरती प्रौद्योगिकियों में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक प्रमुखों, नीति निमार्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को एक साथ एक मंच पर लाएगा। 

यह कार्यक्रम आप्टिकल संचार, दूरसंचार में सेमीकंडक्टर, क्वांटम संचार, 6जी और धोखाधड़ी जोखिम संकेतक जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा, जो अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी, डिजिटल संप्रभुता, साइबर धोखाधड़ी रोकथाम और वैश्विक प्रौद्योगिकी नेतृत्व में भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं को दशार्ता है। 

इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा देशों से 1.5 लाख से ज्यादा आगंतुकों, 7,000 से ज्यादा वैश्विक प्रतिनिधियों और 400 से ज्यादा कंपनियों के भाग लेने की आशा है। 5जी/6जी, एआई, स्मार्ट मोबिलिटी, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग और हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में 1,600 से ज्यादा नए उपयोग-मामलों को 100 से ज्यादा सत्रों और 800 से ज्यादा वक्ताओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। आईएमसी 2025 अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी बल देता है, जिसमें जापान, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, रूस, आयरलैंड और आॅस्ट्रिया के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse